नेटफ्लिक्स में मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है | यह प्लेटफॉर्म हर भाषा और हर मूड के लिए बेहतरीन कंटेट प्रदान करता है | हिंदी फिल्मो के चाहने वालो के लिए नेटफ्लिक्स पर कई शानदार फिल्मे उपलब्ध है | आज हम आपको Netflix की 5 बेहतरीन हिंदी फिल्मो के बारे में बताएंगे, जिन्हे आपको जरूर देखना चाहिए |

Jaane Jaan: Netflix की टॉप थ्रिलर (2023)

Jaane Jaan एक थ्रिलर फिल्म है जो एक सिंगल मदर की कहानी दिखती है | यह कहानी कलिम्पोंग के खूबसूरत पहाड़ो में सेट है, जहा करीना कपूर खान का किरदार एक रहस्मय जीवन जी रहा है | जयदीप अहलावत और विजय वर्मा ने इस फिल्म में दमदार अभिनय किया है | यह फिल्म रोमांच से भरपूर है |
निर्देशक : सुजॉय घोष
कलाकार: करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत, विजय वर्मा
क्यों देखे?
- करीना कपूर खान का ओटीटी डेब्यू और शानदार अभिनय |
- कहानी की अप्रत्याशित मोड़ जो आपको बांधकर रखेंगे |
- यह फिल्म Netflix की सबसे सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्मो में से एक है |
12th Fail: प्रेणादायक हिंदी मूवी (2023)

12th Fail उन छात्रों की कहानी है जो कॉम्पटीशन परीक्षाओ की तैयारी करते समय कई चुनौतियों का सामना करते है | यह फिल्म एक छोटे शहर के लड़के मनोज की यात्रा को दिखाती है, जो असफलताओ के बाबजूद अपने सपनो को पूरा करने की कोशिश करता है | यह फिल्म हमें बहुत कुछ सिखाती है साथ ही यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है जिसको जर्नी को लास्ट में दिखाया जाता है फोटो के माध्यम से हलाकि फिल्म में उनकी कहानियों को दिखाया गया है |
निर्देशक : विधु विनोद चोपड़ा
कलाकार: विक्रांत मैसी
क्यों देखे?
- छात्रों और युवाओ के लिए प्रेदादायक कहानी है |
- विक्रांत मैसी का दिल छू लेने वाले प्रदर्शन |
- विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित, जो ” 3 इडियट्स” और ” मुना भाई एमबीबीएस” के लिए प्रसिद्ध है |
Pagglait: बेस्ट हिंदी कॉमेडी-ड्रामा (2021)

Pagglait एक डार्क कॉमिडी है, जो एक विधवा संध्या की कहानी है | अपने पति की मौत के बाद, वह सामाजिक परम्पराओ को चुनौती देते हुए आत्म-खोज की यात्रा पर निकलती है | यह फिल्म समाज की सोच पर व्यंग करते हुए स्वतंत्रता ओट आत्मनिर्भरता की बात करती है |
निर्देशक : उमेश बिष्ट
कलाकार: सान्या मल्होत्रा, सयानी गुप्ता, आशुतोष राणा
क्यों देखे?
- सान्या मल्होत्रा का शानदार अभिनय |
- गहरी सामाजिक टिप्पणी के साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी |
- एक अलग दृष्टिकोण से वैदवाओ की कहानी |
Mission Majnu: हिंदी स्पाई थ्रिलर (2023)

सन 1970 के दशक की पृष्ठभूमि में बनी Mission Majnu एक जासूसी थ्रिलर है | यह एक भारत के एक अंडरकवर एजेंट की है, जी पकिस्तान में एक खतरनाक मिशन पर काम करता है | सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने किरदार को जीवंत बना दिया है और फिल्म का देशभक्ति का टन इसे और खास बनाता है |
निर्देशक : शांतनु बागची
कलाकार: सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना
क्यों देखे?
- रोमांचक कहानी और शानदार एक्शन
- सिद्धार्थ मल्होत्रा का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन |
- देशभक्ति और जासूसी पर आधरित एक ग्रिपिंग फिल्म |
Dil Chahta Hai: दोस्ती पर क्लासिक फिल्म (2001)

Dil Chahta Hai हिंदी सिनेमा की उन क्लासिक फिल्मो में से एक है जो की हर पीढ़ी के दर्शको को पसंद आती है | यह तीनो दोस्तों की कहानी है, जो आपकी जिंदगी और रिश्तो में बदलाव का सामना करते है | फिल्म दोस्ती, प्यार और जीवन का सफर को खूबसूरती से दिखती है |
निर्देशक : फरहान अख्तर
कलाकार: आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना
क्यों देखे?
- दोस्ती और जीवन के बदलाव पर आधारित एक टाइमलाइन कहानी |
- फरहान अख्तर की जरदस्त फिल्मो में से एक |
- शकर-एहसान-लॉय का शानदार संगीत, जो आज भी लोकप्रिय है |
नेटफ्लिक्स पर ये फिल्मे क्यों खास है?
नेटफ्लिक्स ने हिंदी फिल्मो की बेहतरीन लाइब्रेरी तैयार है, जो हर उम्र और दर्शको के लिए कुछ खास पेश करती है | हलाकि की इन फिल्मो में आपको सस्पेंस, ड्रामा, कॉमेडी और प्रेणादायक कहानियां देखने को मिलती है |
इस फिल्मो कैसे देखे?
- फैमली या फ्रेंड्स के साथ प्लान बनाए: इन फिल्मो का आनंद दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर ले |
- सबटाइटल का उपयोग करे: अगर आप हिंदी में पूरी तरह सहज नहीं है, तो सबटाइटल मदद करेंगे |
- सम्बन्धी कंटेट देखे: नेटफ्लिक्स आपको इस तरह की और फिल्मे भी के बारे में बताएगा |
निष्कर्ष:
Netflix ने हिंदी फिल्मो को वैश्विक दर्शको तक पहुंचाने का काम किया है | ये 5 फिल्मे न केवल मनोरंजन है, बल्कि सोचने पर मजबूर भी करती है | अगर आप अच्छी कहानियों और बेहतरीन अभिनय का आनंद लेना चाहते है, को इन फिल्मो को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करे | तो फिर देर किस बात की? पॉप कॉर्न तैयार करे और इन फिल्मो के साथ अपने मनोरंजन का सफर शरू करे !